Event & News

IPO की सफलता को लेकर Kiaasa ने भरी नई उड़ान

कियासा ने इन स्टोर्स का शुभारंभ नवरात्रि के शुभ अवसर पर किया है. इस तरह से त्योहारी सीजन में ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सकेगा, महिलाओं के एथनिक और फ्यूजन वियर ब्रांड, ‘कियासा रिटेल लिमिटेड’ (Kiaasa Retail Limited) ने अपने विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE SME) प्लेटफॉर्म पर सफल 69.72 करोड़ रुपये के आईपीओ (IPO) के ठीक बाद ही, कंपनी ने भारत के प्रमुख शहरों में 4 नए एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स को लॉन्च कर दिया हैं।

नवरात्रि के शुभ अवसर पर की शुरुआत

कियासा ने इन स्टोर्स का शुभारंभ नवरात्रि के शुभ अवसर पर किया है। इस तरह से त्योहारी सीजन में ग्राहकों कीबढ़ती मांग को पूरा किया जा सकेगा। ब्रांड वर्तमान में अपनी ‘फेस्टिव उत्सव’ सेल को लेकर 50 प्रतिशत तक की  छूट भी दे रहा है।

नए आउटलेट्स निम्नलिखित जगहों पर खोले गए:जीरकपुर: कॉस्मो मॉल (Cosmo Mall)

अयोध्या: रकाबगंज (Rekabganj)
इंदौर: सेक्टर-140
भोपाल: 10 स्क्वायर (10 Square)

बाजार में मजबूत पकड़

इस विस्तार के साथ ही कियासा की मौजूदगी अब भारत में 70 सेे अधिक शहरों में 120 से ज्यादा स्टोर्स तक पहुंची है। कंपनी का मुख्य लक्ष्य बड़े मेट्रो शहरों के साथ-साथ टियर-2 शहरों में अपनी पैठ को ताकतर करना है।

मैनेजमेंट का विजन

कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, मिस्टर ओम प्रकाश ने इस उपलब्धि पर कहा: “यह विस्तार हमारे आईपीओ के बाद के सफर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। हाई-विजिबिलिटी वाले स्थानों पर स्टोर खोलने से हमें फैशन के प्रति जागरूक ग्राहकों से जुड़ने और अपनी ब्रांड उपस्थिति को मजबूत करने में मदद मिलेगी।”

कियासा के ये नए स्टोर्स आधुनिक रिटेल अनुभव और पारंपरिक एथनिक अपील का एक बेहतरीन संगम पेश करते हैं, जिन्हें ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *